Home उत्तराखंड सैलानियों के लिए बंद हुआ झिलमिलझील, राजस्व मे रिकॉर्ड वृद्धि

सैलानियों के लिए बंद हुआ झिलमिलझील, राजस्व मे रिकॉर्ड वृद्धि

2
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

अपने बारहसिंघो के लिए विख्यात झिलमिलझील कंजर्वेशन रिज़र्व को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन के चलते अगले तीन माह तक यह बंद रहेगा। वर्ष 2005 मे रसियाबड़ स्थित झिलमिल झील को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित कर स्वंप डियर (बारहसिंघो) के संरक्षण की योजना शुरू की गयी थी। तब मात्र 35 के करीब इनकी संख्या थी। आज यह यहां बड़ी संख्या मे देखे जा सकते है। वहीं इस वर्ष यहां रिकॉर्ड संख्या मे पर्यटक पंहुचे। पिछले वर्ष इस यूनिट से 31 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। जबकि इस बार 13843 देसी व 215 विदेशी पर्यटकों के यहां पहुंचने से चालीस लाख के करीब राजस्व प्राप्त हुआ है।

पर्यटन के बाद पौधरोपण का कार्य शुरू, मानसून मे किया जाएगा वृहद वृक्षरोपण

वहीं अब पर्यटन सीजन की समाप्ति के बाद वृक्षारोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है। हरिद्वार वन प्रभाग के रसियाबड़ यूनिट से इसकी शुरुआत की गयी है। वन कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया।

वन क्षेत्रधिकारी महेश शर्मा ने बताया की हर वर्ष गंगा पार की इन रेंजो मे सुनियोजित तरीके से पौधरोपण किया जाता है। इसमें ग्रामीणों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस मानसून सीजन मे इस छेत्र की सभी रेंजो मे पौधरोपण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्र छात्राओं को पर्यावरण के महत्व व वन्यजीव संरक्षण व संवर्धन के विषय मे जानकारिया देने के साथ वृक्षारोपण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here