Home उत्तराखंड आबादी में आ रहा गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, लोगो ने ली...

आबादी में आ रहा गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, लोगो ने ली राहत की सांस

2
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में रविवार तड़के जंगल किनारे लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार को सफलता पूर्वक ट्रैप कर लिया गया। रायवाला के खांड गांव में पिछले कई दिनों गुलदार का ख़ौफ़ बना हुआ था। आज तड़के ग्रामीणों को इस ख़ौफ़ से निजात मिल गयी। मुख्य वन्याजीव प्रतिपालक के निर्देश के बाद कुछ दिनों पहले इस छेत्र में पिंजरा लगाया गया था। साथ ही यहां पर आधुनिक सेंसर युक्त फोक्स लाइट भी इस छेत्र में लगाई गयी थी। रात्रि को नियमित गस्त के साथ ही गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। आज तड़के यह पिंजरे में कैद हो गया। अधिकारियो के अनुसार यह मादा गुलदार है व इसकी उम्र आठ वर्ष है। डॉक्टरो के परिक्षण के बाद इसे उच्च स्तर पर प्राप्त निर्देशों के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

“रायवाला छेत्र में मौजूद इस गुलदार को सफलता पूर्वक ट्रैप कर लिया गया है,ग्रामीणों की माँग पर मुख्य वन्यजीव प्रतीलालक द्वारा इस छेत्र में पिंजरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए थे, परिक्षण के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।”

कोको रोसे, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व

”गुलदार की लगातार दस्तक के बाद,ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था,आज यह गुलदार सफलता पूर्वक कैद कर लिया गया जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है।”

दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य रायवाला हरीपुर।

“ग्रामीणों द्वारा पिंजरे का प्रस्ताव रेंज अधिकारी मोतिचूर को दिया गया था,त्वरित कार्यवाही कर छेत्र में पिंजरा लगाया गया, इस कार्य को लेकर समस्त टीम को बधाई। “

सविता नेगी, ग्राम प्रधान, खांड गाँव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here