स्वरुप पुरी /सुनील पाल
देश भर में मौजूद टाइगर रिजर्वो में अब कोई भी पर्यटक या जिप्सी संचालक जंगल सफारी में मोबइल नहीं ले जा सकेगा। कोर्ट का यह फैसला रविवार से लागू कर दिया गया है। वन्यजीव संरक्षण व संवृद्धन के दृश्टिकोण से इस आदेश को बहुत ही अहम माना जा रहा है।
इस फैसले के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी गेटो में पर्यटक व गेट कर्मचारियो के बीच उहापोह की स्थिति बनी रही। चीला गेट पर कई पर्यटक मायूस हो वापस चले गए, कई पर्यटक अधिकारियों को फोन कर अपनी नाराजगी जताते हुए नजर आये।
जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भी इस आदेश को लागू कर दिया गया है। जंगलो की सुरक्षा के लिहाज से यह एक बेहतरीन फैसला माना जा रहा है, तो वहीं रील्स,फोटोग्राफी व ब्लॉग्स बनाने के शौकीनो को अब मायूसी झेलनी पड़ेगी।
कड़ाई से होगा आदेशों का पालन, किसी को भी नहीं मिलेगी छूट
इस फैसले के बाद राजाजी के विभिन्न गेटो पर तैनात वन कर्मियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए है। वन कर्मी सफारी पर जाने वाले पर्यटको से मोबइल न ले जाने का आग्रह कर रहे है। साथ ही सफारी संचालको को भी आदेशों के पालन को लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। जिम कॉर्बेट के आठो सफारी गेटो में भी इस आदेश को लेकर कड़ाई से पालन शुरू कर दिया गया है।
आपात स्थिति व लॉकर को लेकर जल्द होगा फैसला
राजाजी के सभी गेटो पर मोबाइल जमा करने को लेकर लॉकर बनाये जाएंगे। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गयी। जंगलो के भीतर कई बार खटारा सफारी जिप्सिया खराब हो जाती है, ऐसे में पर्यटको की सुरक्षा को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। फारेस्ट रेस्ट हॉउस में ठहरने वाले वीआईपी पर्यटक या अन्य विभागों के अधिकारियों, नेताओं को भी मोबाइल सफारी के दौरान मोबाइल न ले जाने के नियमों का पालन करवाया जाएगा।
“माननीय न्याललय के आदेश के तहत जिम कॉर्बेट के सभी आठ गेटो के सफारी मार्गो पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा, इस सप्ताह सभी व्यवस्थाओ को पूर्ण कर लिया जाएगा, जो भी इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।”
डॉ साकेत बडोला, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व।
“माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के तहत रविवार से सभी पर्यटन जोन में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही पर्यटको की सुरक्षा को लेकर मंथन व मोबइल जमा करने के लिए जल्द ही सभी पर्यटन गेटो पर लॉकर की व्यवस्था को लेकर भी कवायद शुरू कर दी गयी है।”
कोको रोसे, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व।








