स्वरुप पुरी / सुनील पाल
राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 जून से सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन की समाप्ति के बाद अब इसे 15 नवंबर को पर्यटको के लिए खोला जाएगा। इस बार पार्क के सभी गेटो मे जम कर पर्यटक वन्यजीवो के दीदार को पहुंचे, साथ ही इस बार हरिद्वार रेंज स्थित रानीपुर गेट से पिछले वर्ष की तुलना मे दोगुनी कमाई की है। पिछले वर्ष रानीपुर गेट से लगभग 9 लाख 58 हजार की आमदनी हुई थी जो इस बार बढकर 17 लाख 36 हजार की हुई है, तो वहीं व चीलावली के मोहण्ड गेट ने भी पूर्व वर्षो के विपरीत राजस्व अर्जन के नए रिकॉर्ड बनाये है। साथ ही चीला व मोतिचूर ने भी लोगो को आकर्षित करते हुए खासा राजस्व कमाया है। सभी चार गेटो से पार्क महकमे को एक करोड़ तेइस लाख का राजस्व मिला।
भारतीय पर्यटको के साथ विदेशी पर्यटको की संख्या मे भी हुआ इजाफा
सभी गेटो मे इस बार 51500 सैलानियों ने भृमण किया। इनमे दो हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल है। विगत वर्ष 46 हजार के करीब सैलानी राजाजी पंहुचे थे जिनमे 1400के करीब विदेशी नागरिक थे।
सभी गेटो से प्राप्त राजस्व…
रानीपुर 17.36 लाख
मोहण्ड 35.27 लाख
चीला 53.20 लाख
मोतिचूर 17.13 लाख