Home उत्तराखंड अलर्ट मोड में वन महकमा,होली में वन छेत्रो में किया हुड़दंग, तो...

अलर्ट मोड में वन महकमा,होली में वन छेत्रो में किया हुड़दंग, तो होगी कार्यवाही

2
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

राज्य वन महकमें के लिए होली पर्व को निपटाना एक बड़ी चुनौती होता है। इस मौक़े पर हुड़दंग मचाने वाले जंगलो के भीतर, जश्न मनाने की आड़ में घुस जाते है। कई ऐसे भी लोग है जो वन्यजीवो के शिकार की तलाश में रहते है मगर इस बार ऐसा नहीं है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी वन प्रभागों ने ऐसे असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। जो भी व्यक्ति वन छेत्रो से गुजर रही नदी, सहायक गाडो पर जश्न की आड़ में हुड़ दंग मचाते हुए मिलेगा, उस पर कानूनी कार्यवाही कज जायेगी।

राजाजी में हुड़दंग मचा रहे युवकों पर हुई कार्यवाही 

राजाजी टाइगर रिजर्व भी अलर्ट मोड पर है। पार्क की मोतीचूर रेंज में कल रविवार को 6 युवकों पर कठोर कार्रवाई की गई। दिल्ली से आए ये युवक सुसवा नदी के भीतर घुस कर जश्न मना रहे थे। वन कर्मियों की टीम ने इन्हें मौके से ही पकडकर इनका चालान किया। इन युवकों से एक लाख रूपये का जुर्माना वसूल किया गया । वन क्षेत्राधिकारी महेश सेमवाल ने कहा की जो भी व्यक्ति नियमो का उल्लंघन कर वन क़ानून को तोड़ेगा, उस पर कार्यवाही की जायेगी।

“टाइगर रिजर्व की सभी रेंजो को अलर्ट मोड में रखा गया है, होली के दौरान सघन गस्त जारी रहेगी, जो भी व्यक्ति हुड़दंग मचाते हुए पाया जायेगा, उसके खिलाफ वन कानूनों के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। “

कोको रोसे, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here