स्वरुप पुरी /सुनील पाल
देश के आर्थिक विकास व सामाजिक सरोकारो मे पाल समाज अपनी सशक्त भूमिका निभा रहा है। वर्तमान मे समाज से जुड़े कई युवा देश भर मे अहम पदो पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे है। सभी लोगो को एक मंच पर ला कर हरिद्वार मे पाल क्षत्रिय महासभा द्वारा विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन मे विभिन्न प्रदेशो से आए लोगो ने देश हित मे किए जा रहे कार्यों, व उसमे युवाओं की क्या भागीदारी हो उस पर गंभीर मंथन किया। वंही इस अवसर पर उत्कृस्ट कार्य कर रही महिलाओ व युवाओ को सम्मानित कर संघठन मे अहम जिम्मेदारी भी दी गईं।
प्रियंका सिंह पाल बनी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, विभा यूपी, चंपा और पूर्णिमा को हिमाचल मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा के प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित अधिवेशन में लखनऊ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही प्रियंका सिंह पाल को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष घोषित किया गया श्रीमति विभा पाल को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमति चंपा देवी पाल हिमाचल व कटनी मध्य प्रदेश से श्रीमती पूर्णिमा पाल को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया गया।
मंच को महिला अखाडा की अध्यक्ष जगत गुरु शंकराचार्य श्री श्री त्रिकाल भवन्ता, श्री लोकपाल सिंह,माननीय पूर्व न्यायाधीश की पत्नी श्रीमती कमलेश पाल,श्रीमती आभा सिंह पत्नी श्री डी सिंह, DIG पुलिस, व श्री मति सचि सिंह आदि ने आयोजन को सम्बोधित किया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री सतीश पाल, रुड़की से राजिंन्द्र पाल, देव राज पाल, अभिषेक पाल, नितिन पाल, हिमाचल से आनंद पाल, राकेश पाल, सम्भल से दिनेश पाल महावीर पाल, हरियाणा से टी पी सिंह चंदेल, व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हौसला पाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अनिल पाल, व महामंत्री सुरेंद्र पाल ने भी सम्बोधित किया।
इनको किया गया सम्मानित —-
अधिवेशन में रुड़की मोहनपुरा से भारती पॉल को हस्तशिल्प द्वारा नारी सशक्ति करण के लिये,फेरुपुर से विधि पाल व सहारनपुर से रिया पाल को खेल कूद के लिए सम्मानित कर प्रसस्ति प्रमाण पत्र दिए गये।
आदि शकराचार्य त्रिकाल भावनता को समस्त हिन्दू समाज को नारी उत्थान के लिये प्रेरित करने, धर्मचार्य के रूप में आध्यात्मिक वरन शैक्षिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में बढ़चढ के अपनी सशक्त भूमिका निभाने व सांस्कृतिक मूलयों की समझ व रक्षा के लिये काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्वामी विजय सनातन व विकास पाल ने संयुक्त रूप से किया तथा कार्यक्रम के आयोजन में निवर्तमान पार्षद लोकेश पाल, व युवा पाल महासभा के अध्यक्ष विपुल क्षत्रिय ने विशेष योगदान दिया। तथा भोजन की व्यवस्था कृता पाल, व अतिथियों के सम्मान हेतु सौरभ सिंह ने अहम् भूमिका निभाई।