Home उत्तराखंड बाघो के शिकार मे शामिल तीन और शिकारी गिरफ्तार, अन्य की तलाश...

बाघो के शिकार मे शामिल तीन और शिकारी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

3
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

हरिद्वार वन प्रभाग के श्यामपुर रेंज मे बाघो के शिकार मे शामिल तीन शिकारियों को आज वन महकमे ने गिरफ्तार कर लिया। शिकारियो के नाम आशिक पुत्र गामा, जुप्पी पुत्र अल्लू और यूसुफ पुत्र कालू हैं। आशिक और जुप्पी श्यामपुर स्थित गुज्जर बस्ती के निवासी हैं जबकि यूसुफ गैंडीखाता , गुज्जर बस्ती का निवासी है। इससे पहले आलम उर्फ फ़म्मी नाम के एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अब तक कुल पांच आरोपियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पांचवां आरोपी आमिर हमजा उर्फ मिया अभी फरार है। वन विभाग की टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बढ़ते गुर्जर डेरे बनी समस्या, वन्य जीव संरक्षण के लिए बड़ा संकट

हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज मे बीते कुछ समय मे गुर्जर डेरो की संख्या मे लगातार इजाफा हुआ है। क्षेत्र के कांगड़ी स्थित सिद्ध स्रोत छेत्र मे लोगो की आवाजहि अब एक बड़ा संकट बन चुकी है। यहां राजाजी की चीला रेंज के करीब तक ग़ुज्जरो की भैंसे बेरोकटोक घूमती रहती है। अनजान लोगो की इस छेत्र मे घुसपैठ भी कभी बड़ा संकट बन सकती है। ऐसे लोगो पर भी नकेल कसी जानी चाहिए।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अभी तक इस मामले में पांच आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार चल रहे आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए वन विभाग की टीम लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। गहनता से मामले की जांच जारी है, अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here