स्वरुप पुरी /सुनील पाल
हरिद्वार वन प्रभाग के श्यामपुर रेंज मे दो बाघो के शिकार के बाद समूचे वन महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है. इस गंभीर प्रकरण पर आज राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने खुद घटना स्थल पर पंहुच निरिक्षण किया। मंत्री की मौक़े पर मौजूदगी के चलते लापरवाह अफसरों व वन कर्मियों की घिघी बंधी रही। इस मौक़े पर वन मंत्री ने कहा की यह बहुत ही जघन्य अपराध है एक गिरफ्तारी हुई है, अन्य को तलाशा जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

बाघिन की तलाश को लेकर सर्च अभियान जारी
इस घटना मे मारे गए दोनो बाघो की उम्र खुद से शिकार करने लायक नहीं थी। सम्भावना है की भैंस के शिकार के दौरान उनकी माँ भी साथ रही होंगी। उसको देखते हुए कई टीम जंगल के चप्पे चप्पे को खंगाल रही है। वहीं इस घटना के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व भी अलर्ट मोड मे है। उनके द्वारा भी बाघिन की तलाश मे सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही शिकार मे शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश मे भी कई टीम लगी हुई है। आज भी कई स्थानों पर छापेमारी की गयी सूत्रों की माने तो दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।








