Home उत्तराखंड राजाजी की विभिन्न रेंजो मे चलाया गया स्वछता सेवा अभियान, छात्र छात्राओं...

राजाजी की विभिन्न रेंजो मे चलाया गया स्वछता सेवा अभियान, छात्र छात्राओं ने ली स्वछता रखने की शपथ

220
0

स्वरुप पुरी / सुनील पाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ व सुन्दर रखने की मुहीम मे सभी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग ले रहे है। इसी मुहीम के तहत सोमवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजो मे स्वछता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक प्रदेश के सभी राष्ट्रीय पार्को व अभ्यारणों मे आयोजित किया जाएगा। राजाजी की गोहरी, चीला मे गंगा भोगपुर छेत्र मे वन क्षेत्रधिकारी बीडी तिवारी, राजेश जोशी के नेतृत्व मे वन कर्मियों ने जगह जगह फैले कूड़े को उठाया। वंही मनसा देवी छेत्र मे गणेश बहुगुणा के नेतृत्व मे सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वन कर्मियों की टीम ने मौक़े पर मौजूद स्थानीय लोगो, छात्र छात्राओं व श्रद्धांलुओं से स्वछता रखने का संकल्प व शपथ भी दिलाई गयी।

मोतीचूर रेलवे ट्रैक व कोरिडोर पर चला अभियान, ट्रैक व कोरिडोर मे पड़े कूड़े का किया निस्तारण 

वंही मोतीचूर रेंज मे वन्यजीव प्रतिपालक हरीश नेगी व रेंज अधिकारी महेश सेमवाल के नेतृत्व मे स्वछता अभियान चलाया गया। वंनर्मियों की टीम ने रेलवे ट्रैक पर यात्रियों द्वारा बिखेरे गए कूड़े को इकत्र किया। साथ ही मोतीचूर फ्लैईओवर के नीचे स्थित वन्यजीव गलियारे मे भी जगह जगह बिखरी गंदगी, कूड़ा करकट एकत्र किया गया।

वन छेत्रो मे कूड़ा करकट फेक रहे लोग, कब होंगी कठोर कार्यवाही 

हरिद्वार देहरादून सीमा की बात करे यंहा स्थित मोतीचूर फ्लाइ ओवर यतायात के लिहाज से महत्वपूर्ण है, मगर इस ब्रिज से लोग अपने घरो का कूड़ा जंगलो मे फेंक रहे है. वंही राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजर रहे ट्राई पर भी ट्रेनों से कूड़ा, प्लास्टिक फेंका जा रहा है। यह एक बड़ी समस्या है। वन महकमे को जल्द ही इस गंभीर समस्या पर कड़ा एक्शन लेना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here