Home उत्तराखंड आखिर कहां है मृत दो शावको की माँ, शिकार के इस प्रकरण...

आखिर कहां है मृत दो शावको की माँ, शिकार के इस प्रकरण मे क्या शामिल था कोई गुमनाम चेहरा, बना सवाल ?

5
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

हरिद्वार के श्यामपुर रेंज में शिकार प्रकरण पर वन महकमे ने भले ही तीन कर्मठ लापरवाहो पर कारवाही कर दी हो, मगर कई सवाल ऐसे भी है, जो अब तक अनसुलझे है। सबसे बड़ा सवाल मादा बाघिन को लेकर उठ रहा है। आखिर वो है कहां, वहीं जो लोग पकड़े गए है उनका पूर्व का इतिहास देखे, तो बाघिन को लेकर शुभ संकेत नहीं है। क्या उस बेजुबान का भी वही हश्र हुआ जो उसके शावको का हुआ, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। वहीं जो लोग इस प्रकरण मे पकड़े गए है, उनका पूर्व का इतिहास भी खंगाला जाना चाहिए। हमजा पूर्व मे भी शिकार प्रकरण मे पकड़ा जा चुका है साथ ही जो अन्य लोग है, वो भी समय समय पर वन महकमे के रडार पर रहे है। कहीं कोई गुमनाम ऐसा तो नहीं जो इस पुरे प्रकरण की जड़ हो, इस पर भी जांच की जानी चाहिए।

चौड़े से किया हमजा ने कोर्ट मे सरेंडर, डिफेंड करते रहे गए जंगलाती

शिकार प्रकरण मे महकमे ने चार लोगो को गिरफ्तार किया। एक के साथ तो घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट भी किया गया मगर हमजा फिर भी पंहुच से बाहर ही रहा। छापेमारी के दौरान हमजा बहुत करीब से भाग निकला। भाई जिस जंगल मे परिंदा भी पर न मार सके, नियमित गस्त के हर रोज दावे होते हो, वहां से वो भाग निकले, क्या ये सम्भव है। वहीं मौक़े पर तैनात एक कर्मठ तो ऐसा भी है जो दो बार विभाग से ही अच्छे कार्यों का पुरस्कार पा चुका है।

वहीं जिस तरह हमजा ने कोर्ट मे सरेंडर किया, उसकी चर्चा जोरो पर है। दो दिन पूर्व ही उसके सरेंडर करने की बात सबको पता थी। महकमे ने कई सिंघमो को इसको गिरफ्तार करने के लिए तैनात किया था। मगर हमजा तो धुरंदर मूवी के नायक से भी तेज निकला। वो जंगलाती खाकी के बुने जाल के बीच अपने को डिफेंड करते हुए, चौड़े से रणनीति बना कर आया ओर सरेंडर कर गया। अब सवाल यह है की जिस तरह सम्पूर्ण घटना क्रम है, उसे विस्तार से देखे तो हर मामले मे देरी हुई है. दोषी अफसरों पर कार्यवाही मे लेट लतिफी हो या फिर हमजा का सरेंडर, कहीं ऐसा तो नहीं, की कोई गुमनाम व्यक्ति इस घटना का साजिशकर्ता हो। राज्य सरकार को इस गंभीर प्रकरण पर विसेश जांच कमेटी गठित कर पुरे प्रकरण का पर्दाफाश करना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here