Home उत्तराखंड आज से बंद होंगे राजाजी के सभी पर्यटक गेट, पिछले वर्ष के...

आज से बंद होंगे राजाजी के सभी पर्यटक गेट, पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा सैलानी पंहुचे राजाजी

141
0

स्वरुप पुरी / सुनील पाल 

अपने गजराजो व बाघो के लिए विख्यात राजाजी टाइगर रिजर्व को आज से पर्यटको के लिए बंद कर दिया जाएगा। हर वर्ष पंद्रह नवम्बर को पार्क सैलानियों के लिए खोला जाता है।

सात माह गतिमान रहने के बाद पंद्रह जून ( आज ) के दिन इसे बंद किया जाता है। मानसून सीजन के चलते यह निर्णय लेना पड़ता है, मानसून के दौरान घनी झाड़िया व खराब सफारी ट्रैको के चलते कई समस्याए होती है, जिस कारण इसे बंद किया जाता है।

सैलानियों को जम कर हुए वन्यजीवो के दीदार, सभी गेटो पर राजस्व व पर्यटको के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद

राजाजी टाइगर रिजर्व मे जंगल सफारी की बात करें तो चीला, मोतिचूर, रानीपुर व मोहण्ड प्रमुख पर्यटन केंद्र है।

इस बार शुरुआत मे पर्यटन धीमा था, मगर सीजन के अंत आते आते यहां सभी गेटो पर जम कर सैलानी पंहुचे। वीकेंड पर सबसे ज्यादा भीड़ चीला, मोतिचूर व चीलावली रेंज स्थित मोहण्ड गेट पर देखने को मिली। रानीपुर गेट मे भी इस बार ज्यादा सैलानी नजर आये।

भीषण गर्मी के बीच लगातार वन्यजीवो की साइटिंग होने से भीड़ मे इजाफा हुआ। आज देर शाम विधिवत गेटो को बंद कर दिया जाएगा। एक और जहां पर्यटक संख्या बड़ी है तो वहीं उम्मीद है की सभी गेटो के राजस्व मे भी रिकॉर्ड बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here