Home उत्तराखंड हरिद्वार वन प्रभाग में घायल मखने हाथी की मौत, महकमे में हड़कंप

हरिद्वार वन प्रभाग में घायल मखने हाथी की मौत, महकमे में हड़कंप

2
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल

हरिद्वार वन प्रभाग में सोमवार को एक बार फिर एक नर गजराज की आपसी संघर्ष में मौत हो गयी। घटना हरिद्वार वन प्रभाग के श्यामपुर रेंज में घटी। श्यामपुर रेंज के खारा 2 छेत्र में जंगली गजराजो के बीच आपसी संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में एक मखना हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मखना हाथी झुण्ड से अलग रहता है व इसके दाँत नहीं होते है। इस संघर्ष में आज इसकी मौत हो गयी। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पंहुचे आला अधिकारियो के समक्ष इसका पोस्टमार्टम किया गया। आपसी संघर्ष में हुई ब्लीडिंग इसकी मौत की वजह बनी।

इस छेत्र में मौजूद है एक अन्य घायल हथिनी, निगरानी जारी 

वहीं श्यामपुर रेंज के इसी छेत्र में एक अन्य घायल हथिनी भी विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। डॉक्टरो की टीम इसकी लगातार निगरानी हर रही है। आपसी संघर्ष में मृत मखना हाथी की उम्र 25 वर्ष के आसपास थी। साथ ही छेत्र में मौजूद घायल हथनी को लेकर महकमा अलर्ट मोड में है।

“श्यामपुर के खारा छेत्र में आपसी संघर्ष की यह घटना घटित हुई जिसमें 25 वर्षीय मखने हाथी की मौत हुई है, साथ ही इसी छेत्र में मौजूद एक अन्य मादा हाथी भी बीमार अवस्था में है, जिसका उपचार व लगातार निगरानी की जा रही है।”

स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ हरिद्वार वन प्रभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here