स्वरुप पुरी /सुनील पाल
हरिद्वार मे बंदरो व लंगूरो का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आबादी छेत्रो के साथ ही मंदिरो के आस पास इनकी संख्या मे लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजाजी टाइगर रिजर्व मे स्थित माँ मनसा देवी मंदिर मे बंदरों व लंगूरो के आतंक को देखते हुए बुधवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत रुड़की से आयी टीम ने मंदिर परिसर के विभिन्न छेत्रो से तीस के करीब बंदर पकडे। वहीं इस अभियान के दौरान एक कटखन्ने बंदर ने टीम के एक सदस्य बुंदु पर भी हमला कर दिया। इस अभियान के दौरान स्थानीय वन कर्मी व पुलिस बल ने श्रद्धांलुओं के लिए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम भी किए थे। अभियान मे डिप्टी रेंजर गणेश बहुगुणा, दिलीप व अन्य वनकर्मी शामिल रहे।
साथ ही मौक़े पर तैनात मनसा देवी इंचार्ज अश्वनी पाण्डेय ने बताया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।तो वहीं रेंज अधिकारी बीडी तिवारी द्वारा छेत्र मे सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए है, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जायेगी।