स्वरुप पुरी /सुनील पाल
राजाजी टाइगर रिजर्व में मादा हथिनी की मौत हो गयी है। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के हजारा क्षेत्र मे यह घटना प्रकाश मे आयी है। बाघो के गढ़ के रूप मे विख्यात इस क्षेत्र मे लगातार सघन गस्त की जाती है। नियमित गस्त के दौरान डिप्टी रेंजर मेघपाल सिंह व उनकी टीम को मादा हथिनी मृत अवस्था मे मिली। तत्काल इसकी सूचना पर रेंज अधिकारी बीडी तिवारी व उच्च अफसर मौक़े पर पंहुचे। डॉक्टरो की टीम ने आज इसका पोस्टमार्टम किया। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसो ने इस घटना को बेहद ही दुःखद बताया, उन्होंने कहा की मृत हथिनी 17 वर्ष की थी तथा वह गर्भवती भी थी, नर हाथी से हुए संघर्ष व इंटरनल ब्लीडिंग के चलते उसकी मौत हुई।
यूपी के अमानगढ़ मे करंट से नर गजराज की मौत
वहीं यूपी के अमानगढ़ छेत्र मे भी एक विशालकाय नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गयी है। यूपी का यह छेत्र उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग मे स्थित पतरामपुर रेंज से सटा हुआ है। यह छेत्र जंगली गजराजो के गमन छेत्र के रूप मे विख्यात है। इस घटना की सूचना के बाद वन महकमे मे हड़कंप मच गया। मुरादाबाद वन संरक्षक रमेश चंद्र ने मौक़े पर पंहुच घटनास्थल का जायजा लिया। लगभग 35 वर्षीय यह गजराज जंगल से सटे खेतो मे आ गया था। उसी दौरान हाथी ने बिजली के खम्बे को गिराया। खम्बा गिरते ही उसके तारो मे यह उलझ गया जिससे इसकी मौक़े पर ही मौत हो गयी।