Home उत्तराखंड फायर सीजन को लेकर राजाजी ने अपनी तैयारी को दिया अंतिम रूप,...

फायर सीजन को लेकर राजाजी ने अपनी तैयारी को दिया अंतिम रूप, 42 फायर क्रू स्टेशन के माध्यम से रखी जाएगी चप्पे चप्पे पर नजर

2
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

कल से राज्य में फायर सीजन की विधिवत रूप से शुरुआत हो जाएगी इसको लेकर प्रदेश भर में मौजूद विभिन्न वन विभागों में सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है कहीं गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई संवेदनशील गांव में ग्रामीणों को फायर इक्विपमेंट भी दिए जा रहे हैं। मैदानी क्षेत्र की बात करें तो राजाजी टाइगर रिजर्व ने फायर सीजन को देखते हुए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है मोतिचूर, चीला, हरिद्वार, गोहरी सहित विभिन्न रेंजो में फायर लाइन व बटीयों को तैयार कर दिया गया है। राजाजी की सभी 10 रेंजो में कुल मिलाकर इस बार 42 फायर क्रू स्टेशन बनाए गए हैं।

हरिद्वार और रामगढ़ में 18 फरवरी को होगी मॉक ड्रिल, राजाजी के साथ अन्य विभाग भी लेंगे इसमें भाग

फायर सीजन को देखते हुए आगामी 18 फरवरी को राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल कर धरातल पर स्थिति को परखा जायेगा। राजाजी टाइगर रिजर्व की बात करें तो यहां भी दो स्थानों पर मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। सबसे ज्यादा संवेदनशील हरिद्वार रेंज के मनसा देवी क्षेत्र में व रामगढ़ रेंज में इस मोकड्रिल को आयोजित किया जाएगा। राजाजी टाइगर रिजर्व की विभिन्न टीमों के साथ अन्य विभाग की टीम भी इसमें शिरकत करेंगे। साथ ही गोहरी रेंज की हम बात करें तो हर वर्ष विषम पहाड़ी छेत्रो में स्थित आबादी वाले क्षेत्रों में वनअग्नि एक बड़ा संकट बनकर उभरती है इसे दृष्टिगत रखते हुए इस क्षेत्र में कई वन गोष्ठियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। इसके साथ ही विंध्यवासिनी क्षेत्र के धमान्द व लक्ष्मण झूला क्षेत्र के धोतिया, पटना व पुंडरासु में डब्लू डब्लू एफ द्वारा फायर इक्विपमेंट दिए गए हैं।

“फायर सीजन को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है, रिजर्व की विभिन्न रेंजो में इस बार 42 फायर क्रू स्टेशन बनाये गए हैं, मंसा देवी व रामगढ रेंज में मॉकड्रिल कर धरातल पर स्थिति को परखा जाएगा।”

कोको रोसे, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here