Home उत्तराखंड राजाजी मे गुसाईं बने अध्यक्ष, कर्मचारी हित मे कार्य करने की...

राजाजी मे गुसाईं बने अध्यक्ष, कर्मचारी हित मे कार्य करने की ली शपथ

847
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

हरिद्वार मे आज राजाजी टाइगर रिजर्व के सहायक वन कर्मचारी संघ का अधिवेशन आयोजित किया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के ललताराव बंगले मे आयोजित इस अधिवेशन मे नई कार्यकारणी का भी गठन किया गया। नई कार्यकारणी मे सभी पदो पर निर्विरोध प्रत्याशी चयनीत हुए है। इस कार्यकारिणी मे हरपाल गुसाईं को अध्यक्ष चुना गया है तो वंही फरमान मलिक को सचिव पद पर विजय मिली है। अमरीक सिँह को उपाध्यक्ष व सूरत सिँह चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी शिशपाल सौनडियाल व रमेश कोठियाल ने नई कार्यकारणी शपथ दिलाई।

चीला हादसे मे मारे गए वन कर्मियों को मिले वन शहीद का दर्जा 

अधिवेशन मे सभी वन कर्मियों ने एक सुर मे चीला हादसे को लेकर वन विभाग द्वारा अपनाए जा रहे रवैये पर नाराजगी जताई। कर्मचारियो ने कहा की हादसे के बाद बड़े बड़े दावे किए गए थे, मगर चिता की आग ठंडी होते ही सब अपने वादों को भूल गए। वन कर्मी वनो की सेवा करते हुए अपने प्राणो की आहुति दे देता है, मगर महकमे द्वारा उसकी सुध या यादो को संजोने का कार्य नहीं किया जाता है।

अधिवेशन मे पूर्व अध्यक्ष मनोज चौहान, देव सिंह बिष्ट, अर्जुन नेगी, गणेश बहुगुणा, रूपा, सीमा पैन्यूली, सीमा बिष्ट, सीमा कुकरेती, ओमप्रकाश, रीना, नरेंद्र गुसाईं सहित विभिन्न रेंजो से आये वन कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here