हरिद्वार मे जंगली हाथी का आतंक, एक बार फिर आवासीय कालोनी मे घुसा गजराजो का झुण्ड

    363
    0

    स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

    मानसून सीजन अब समाप्ति की और है खेत खलिहान धान की फसल से अपनी खुशबू बिखेर रहे है। मगर कई स्थानों पर पकने को तैयार फसले ही संकट बन कर सामने आ रही है। हरिद्वार की बात करे तो वर्षो से इन फसलों को चट करने की चाहत जंगली गजराजो को अपनी और आकर्षित करती रहती है। यही वजह है की अक्सर जंगली गजराजो के झुण्ड आबादी का रुख कर लेते है। हरिद्वार वन प्रभाग की बात करें तो जंगली गजराजो के झुण्ड अक्सर ही यंहा के आबादी छेत्रो मे धमकते रहते है। ऐसा ही एक मामला कल देर रात दिखा जगजीत पुर छेत्र मे चार भीमकाय गजराज एक आवासीय कालोनी मे घुस गए। इनके घुसते ही अफरातफरी मच गयी।

    पुराने कोरिडोर के समाप्त होने से बना संकट, वन महकमे को उठाने होंगे कारगर कदम

    यह समय महज कल रात की ही नहीं है। जगजीतपुर छेत्र मे वर्षो से गजराजो की धमक रही है। वर्षो पूर्व इन स्थानों मे ग्रामीणो के खेत खलिहान हुआ करते थे। जंगली गजराज इसे एक कोरिडोर के रूप मे इस्तेमाल करते थे। मगर विकास की दौड़ मे यह छेत्र भी तेजी से विकसित हुआ। आज खेतो की जगह कांकरीट की बिल्डिंगों ने कब्जा जमा लिया है। मगर बुद्धिमान गजराजो ने आज भी अपना यह कोरिडोर नहीं छोड़ा है। वे अक्सर फसलों की चाह मे यंहा धमकते रहते है। राज्य बनने के बाद वन महकमे ने कई टीमों का गठन कर कई उपाय किए। भीमकाय गजराजो को रेडिओ कॉलर तक लगाए। मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर राज्य वन महकमे को कोई ठोस रणनीति बनानी होंगी। समस्या विकट है, समाधान जरूरी, नहीं तो एक दिन कंही कोई बड़ी घटना घट भी सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here