Home उत्तराखंड कैंपा के तहत वन महकमे को मिली 23 बोलेरो, मुख्यमंत्री ने...

कैंपा के तहत वन महकमे को मिली 23 बोलेरो, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

360
0

स्वरुप पुरी/ सुनील पाल 

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कैंपा योजना सेखरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों से संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी, वन अपराधों पर नियंत्रण को अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी। वनाग्नि प्रबंधन और मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण एवं तेजी से रेस्क्यू कार्य के लिए भी इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियानों की निगरानी के साथ ही भू-स्खलन, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में वन एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के त्वरित व प्रभावी संचालन में भी ये वाहन काफी उपयोगी सिद्ध होंगे ।

कैम्पा के बजट मे वृद्धि——

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले तीन सालों में लगातार कैंपा योजना के बजट में वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में रुपए 237 करोड़, 2024-25 में रु. 302 करोड़ की धनराशि का व्यय हुआ है। वर्ष 2025-26 में कैम्पा के तहत प्रस्तावित रुपए 439.50 करोड़ की लागत की वार्षिक योजना स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी गई है।

विभिन्न रेंजो मे चल रहे वाहन दयनीय स्थिति मे, उन्हें भी नए वाहनो की दरकार

राज्य वन प्रभाग मे कई रेंजे ऐसी है जहां रेंज स्तर पर मौजूद वाहन खटारा हो चुके है। बजट के आभाव मे अधिकारी इन्हे किसी तरह मरम्मत करा कर चलाने को मजबूर है। वहीं आपात स्थिति में ऐसे खटारा वाहन कभी भी बड़ा संकट बन सकते है। उम्मीद है की जल्द ही इन वाहनो को बदलने पर भी विचार किया जाएगा। आज के इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक डॉ धनंजय मोहन सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here