स्वरुप पुरी /सुनील पाल
योग दिवस पर देश सहित दुनिया भर मे लोगो योगाभ्यास कर स्वस्थ्य रहने का संकल्प लिया। हरिद्वार नगर मे भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं इस मौक़े पर वन महकमे की विभिन्न रेंजो मे भी वन कर्मी योग को लेकर उत्साहित नजर आये। आज की इस भागमभाग के बीच स्वस्थ्य रहना एक बड़ी चुनौती है।

राजाजी मे भी जली योग की अलख,घने जंगल मे लिया स्वस्थ्य रहने का संकल्प
योग दिवस के इस मौक़े पर राजाजी मे भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। रिजर्व की मोतिचूर रेंज मे वृहद स्तर पर योगाभ्यास किया गया। रेंज के कोयलपुरा छेत्र मे घंटो तक वन कर्मियों ने योगा कर पसीना बहाया।

साथ ही कई युवा वन आरक्षी व वन दरोगाओ ने योग की विभिन्न मुद्राए एक दूसरे की सिखाई। वहीं वन अधिकारी महेश सेमवाल ने योग के महत्व पर प्रकास डाला। उन्होंने कहा की जब वन कर्मी पूर्णतः फिट होंगे तभी जंगलो की सुरक्षा बेहतर ढंग से करी जा सकती है। इस मौक़े पर वन कर्मियों ने निरंतर योग करने की शपथ भी लीं।








