स्वरुप पुरी /सुनील पाल
राजाजी टाइगर रिजर्व के लिए यह वर्ष पर्यटन के लिहाज से अब तक बेहतर रहा है। यहां पहुंचने वाले पर्यटको को, हाथी, गुलदार के साथ बाघो की लगातार साइटिंग हो रही है। पहले चीला रेंज मे ही सैलानी बाघो के दीदार कर पाते थे। मगर अब मोतीचूर रेंज मे भी लगातार सैलानियों को बाघो के दीदार हो रहे है। वहीं सोमवार देर शाम एक बार फिर सफारी मार्ग पर सैलानियों को बाघ दिखा। बाघ दिखते ही वें उत्साहित नजर आये। इस दौरान उनके द्वारा उसका विडिओ भी कैमरे मे कैद कर लिया गया। गौरतलब है की मोतीचूर रेंज मे बाघो का सफलता पूर्वक ट्रांसलोकेशन किया जा रहा है। बेहतर मॉनिटरिंग के चलते अब यह रेंज बाघो के संरक्षण के लिए विख्यात हो रही है। अब बड़ी संख्या मे सैलानी भी यहां पंहुचने लगे है।
नव वर्ष रेड अलर्ट, चप्पे चप्पे पर वन कर्मी तैनात
वहीं नव वर्ष को देखते हुए इस बार भी पार्क मे रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पार्क की सभी रेंजो मे वन कर्मी रात्रि गस्त कर रहे है। हर वर्ष नव वर्ष पर वन छेत्रो मे असामाजिक तत्वों के द्वारा हुड़दंग मचाने की आशंका बनी रहती है। जश्न की आड़ मे हुड़दंग मचाने वाले वन छेत्रो मे प्रवेश की ताक मे रहते है। इसको देखते हुए सभी रेंजो मे वंकर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गयी है।
“मोतीचूर रेंज मे बाघो का लगातार दिखना बेहतर संकेत है, नव वर्ष पर पर्यटको का स्वागत है साथ ही नव वर्ष पर रेड अलर्ट घोषित कर नियमित पेट्रोलिंग के आदेश दिए गए है, साथ ही हुड़दंग मचाने वालो के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।”
कोको रोजे, निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व।