हरिद्वार देहरादून सीमा पर स्थित मोतीचूर फ्लाइओवर से गुजर रहे एक वाहन मे आग लग गयी। 8.30 के आसपास यह वाहन हरिद्वार से देहरादून की और जा रहा था। तभी अचानक उसमे आग लग गयी। आग लगते ही फ्लाइओवर से गुजर रहे लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर देखते ही देखते वाहन पुरी तरह जल गया। वंही मौक़े पर पंहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। घटना के कारणों व कौन लोग इसमें सवार थे उसकी जानकारी जुटाइ जा रही है।