Home उत्तराखंड मंगोलपुरा मे गजराज का आतंक, हाथी से भिड़ंत मे किसान की मौत

मंगोलपुरा मे गजराज का आतंक, हाथी से भिड़ंत मे किसान की मौत

571
0

स्वरुप पुरी /सुनील पाल 

राज्य मे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के पहाड़ी छेत्रो मे जंहा गुलदार का आतंक बना हुआ है तो वंही मैदानी छेत्रो मे जंगली गजराज बड़ी आफत बने हुए है। वन महकमे के तमाम प्रयासो व निरंतर मॉनिटरिंग के बावजूद भी मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना घटती ही जा रही है। ऐसी ही एक घटना रविवार देर रात हरिद्वार के ग्रामीण छेत्र मे घटी। लालढाग के मंगोलपुरा मे दयाराम नामक किसान देर रात अपने खेत मे निगरानी कर रहे थे, उसी दौरान उनका सामना एक विशालकाय गजराज से हो गया। जंगली हाथी ने उन्हें मौक़े पर ही पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद से ही छेत्र मे हाथी दहशत का माहौल बना हुआ है।

हरिद्वार वन प्रभाग व राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे छेत्रो मे है गजराजो का आतंक

बीते काफी वर्षो से हरिद्वार, देहरादून के मैदानी छेत्रो मे जंगली गजराजो की दस्तक एक बड़ी समस्या बन कर सामने आयी है। हरिद्वार वन प्रभाग व राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे आबादीय छेत्रो मे गजराजो की निरन्तर आमद वन महकमे के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जंगली गजराज फसलों की चाहत मे ही आबादी का रुख करते है. वंही गजराजो के सिमटते कोरिडोर भी मानव वन्यजीव संघर्ष का बड़ा कारण बन रहा है। वहीं वन महकमे के विभिन्न प्रभागो द्वारा कई स्थानों पर सोलर फेंसिंग भी लगाई गई है। मगर ये भी नाकाफी नजर आ रही है। राज्य वन महकमे को इस विषय पर गंभीर मंथन कर कोई कारगर उपाय करने होंगे, तभी मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने मे सफलता मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here