स्वरुप पुरी /सुनील पाल
राजाजी टाइगर रिजर्व के सटे जंगलो से आज एक बार फिर एक गुलदार आबादी छेत्र मे घुस गया। घटना दूधियाबंध बंधे के ठोंकर नम्बर 16 की है।
आज सुबह यंहा स्थित त्रिदण्डिदेव आश्रम के पास झाड़ियों मे इसे देखा गया। गुलदार की सूचना मिलते ही लोग उसे देखने की उत्सुकता मे वंहा जुट गए।भीड़ से परेशान गुलदार गंगा किनारे बने आश्रम के पास झाड़ियों मे दुबका है।
वंही मौक़े पर पुलिस के जवान व राजाजी टाइगर रीजर्व की हरिद्वार रेंज के वन कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। हरिद्वार वन प्रभाग हरिद्वार रेंज की टीम भी मौक़े पर पहुँच चुकी है, गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने की भी तैयारी की जा रही है। फिलहाल लोगो की भीड़ को सडक पर रोक रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।